Uncategorized

सहायक प्रोफेसर पुनर्परीक्षा 18-19 अप्रैल को

6 शहरों के 53 केंद्रों पर होगा आयोजन

दो पालियों में होगी परीक्षा, 08 अप्रैल से केंद्र सूचना और 15 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड

प्रयागराज / लखनऊ।।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या-51) चयन पुनर्परीक्षा का आयोजन 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को प्रदेश के छह जनपदों आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी में प्रस्तावित 53 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली प्रातः 09:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02:30 से 04:30 बजे तक होगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल को विभिन्न विषयों के लिए तिथिवार एवं पालीवार आयोजित की जाएगी। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, भाषा एवं अन्य विषयों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा केंद्र से संबंधित जनपद की अग्रिम सूचना 08 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी आवश्यक प्रविष्टियां भरकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसे डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button