Uncategorized

14 को होगी क्रिकेटर कुलदीप की शादी

वंशिका के साथ लेंगे फेरे, 17 को लखनऊ में होगा रिसेप्शन

लखनऊ।।टी-20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा। 

कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने आठ मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। कुलदीप और वंशिका ने चार जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। 

पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई। 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्म होंगी। 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह होगा। शादी में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button